" Raj The Blogger

Saturday, March 21, 2026

Success Measurement: Who Will Win—Group A or Group B?

Success Measurement: Who Will Win—Group A or Group B?

Once upon a time, there was an imaginary king—not a king in reality, but someone who always dreamed of becoming one. One day, in his dream, he found himself searching for the secret of success.

Suddenly, he saw himself standing before two groups. In this dream, he had the role of a judge who would decide the winning group.
The Challenge

There were two artificial, man-made wells. Each well contained 10 participants:

Group A: 10 participants
Group B: 10 participants

All participants were trapped inside their respective wells. There was no rope or external help available. The only rule was:

Help would only be provided if someone from the group managed to climb out of the well and ask for it. What Happened Inside the Wells
Group A: Unity and Support

The participants in Group A were united, positive, and supportive of one another. They shared a cooperative mindset and genuinely wanted everyone to succeed. Whenever someone tried to climb out, instead of pulling them down, others encouraged and supported them.

After discussing their situation, they came up with a strategy:

The strongest person stood at the bottom.

The next strongest climbed onto their shoulders.


This continued, forming a human ladder.

Following this plan, the lightest person reached the top. Once out, he called for help. A strong ladder was brought and placed into the well.

As a result, every member of Group A successfully came out of the well.

Group B: Selfishness and Rivalry

In contrast, Group B lacked unity and empathy. Each participant tried to escape individually, thinking only of personal success.



Instead of helping each other:




They pulled others down.


They acted out of jealousy and competition.


They united only to stop someone else from succeeding.




Despite many attempts, no one could escape for a long time because of this negative behavior. Eventually, after great struggle, one person managed to climb out of the well. The others shouted, asking him to call for help.



However, he refused and said:




“When I was trying to climb out, all of you were pulling me down and stopping me. I succeeded through my own hard work. Now, you should also try on your own.” With that, he left.



As a result, the remaining members of Group B stayed trapped in the well.



Final Outcome
Group A: Achieved success together through teamwork and mutual support.

Group B: Failed due to jealousy, selfishness, and lack of cooperation.

Moral of the Story

Like Group A, we should encourage and support each other. When we uplift others, we create an environment where everyone can succeed. Respect, teamwork, and positivity lead to collective growth and faster success. 

On the other hand, jealousy and negativity not only harm others but also prevent our own progress. If we try to pull others down, we ultimately fall with them.

Message- Success grows when shared, but failure multiplies when fueled by selfishness.

Thursday, March 12, 2026

Mystrious Journey Of Universe

 Mystrious Journey Of Universe


(ब्रम्हाण्ड की रहस्य्मयी सैर)


एक समय की बात है, एक बड़े शहर में एक "चंद्रमुखी" नाम की

सोसाइटी थी। उस सोसाइटी में "रक्षित" नाम का एक लड़का

(उम्र= 12 साल) अपने माँ "श्रेया" और पिता "गोपीचंद" के साथ

रहा करता था।  "रक्षित" पांचवी कक्षा में पढ़ा करता था और वो

अपनी कक्षा का सबसे इंटेलिजेंट लड़का था। वो इतना इंटेलीजेंट

था की उसके कक्षा के सभी बच्चे उससे ईर्ष्या करते थे।


एक दिन रक्षित के कक्षा के कुछ बच्चे रक्षित के इंटेलिजेंट दिमाग

को सबके नजरों में गिरा कर उसे बुद्धू साबित करने के लिए आपस

में प्लानिंग करते हैं, और उस प्लानिंग के आधार पर रक्षित को घेर

लेते हैं, रक्षित बहादुरी से उनका सामना करता है, देखते ही देखते

रक्षित और उन बच्चों के बीच मारपीट शुरू हो गई।  


मामला प्रिंसिपल ऑफिस में गया और दोनों पक्षों के माता-पिता को

बुलाया गया। सभी बच्चों की बात सुनने के बाद पता चला की,

रक्षित को घेरने वाले बच्चों ने रक्षित को "बूली" किया था।

जब प्रिंसिपल ने उनसे ऐसा करने की वजह पूछी तब उन बच्चों

ने बताया की रक्षित एक अजीब लड़का है, वो उनसब के जैसा बिलकुल

नहीं है, वो क्लास में एक रोबोट की तरह बैठा रहता है, और हर सवाल

का जवाब किसी कंप्यूटर की तरह देता है।


उन्हें रक्षित से चिढ़ होती है, और उन्होंने रक्षित के अजीब व्यवहार

और उसकी तेजी को निकालने के लिए उसे घेरा था। कुछ टीचर्स ने

भी उन बच्चों की बातों का समर्थन किया। स्कूल का माहौल गर्म होने

की वजह से प्रिंसिपल ने रक्षित के माता-पिता से कहा की जब तक

मामला मेरे हाथ में था, हमने रक्षित को बाकी बच्चों के साथ

घुलने-मिलाने का बहुत प्रयास किया। लेकिन अब मामला दूसरे बच्चों

और उनके माता-पिता के बीच आ गया है, अब मैं ज्यादा दिन मैनेज

नहीं कर पाऊंगा। हमें जल्द ही इस समस्या का उचित सामाधान

ढूंढ़ना होगा।


Next Scene

:

(रक्षित के माता-पिता अपने घर में रक्षित के बारे में बातें करते हैं।

उसके पिता बोलते हैं की हम कब तक उसे बचा सकते हैं,

रक्षित के बिहेवियर और उसके ओवर इंटेलीजेंट ब्रेन के बारे में लोग

कैसे समझ पाएंगे।  


उसकी माँ बोलती हैं:


माँ (श्रेया)- मुझे आज भी वो दिन याद है, जब ये सब शुरू हुआ था


इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में चली जाती है


पाँच साल पहले


पहाड़ी पर एक मंदिर के पीछे वाले जंगल के किनारे  एक टेंट में

गोपीचंद और श्रेया अपने छोटे से रक्षित के साथ कैंपिंग लिए बैठे

हुए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं और बहुत ही सुहाना मौसम है। 


श्रेया- कैसा लगा मेरा कैंपिंग का आईडिया?


गोपीचंद- हहह! तुम और तुम्हारे कैंपिंग वाले आइडियाज। अच्छा है। 


गोपीचंद- (थोड़ा रुक कर,) क्या मिलता है तुम्हे ऐसी जगहों पे आ कर।


श्रेया- सुकून। 


गोपीचंद- (हस्ते हुए) सुकून हाहाह ! मैं तो बिलकुल बोर हो रहा हूँ। 


रक्षित- लेकिन मुझे तो बहुत मजा आ रहा है। 


श्रेया - देखा, बच्चे से सीखो।  नेचर के करीब आ कर, खुली हवा में

सांस लेकर पहाड़ी स्पॉट का आनंद लेना, पता नहीं तुम्हे कब आएगा?


रक्षित- मम्मा! मुझे शु-शु आ रही है। 


गोपीचंद- उधर झाडी के किनारे जा कर कर ले।


रक्षित- ठीक है मैं जल्दी से आता हूँ, फिर हमसब गरमागरम मैगी खाएंगे। 


श्रेया- ओके, डन।


रक्षित झाड़ियों के पास जाता है, तभी अचानक !!!


झाडी के पास रक्षित को एक अनोखा पौधा मिला। उस पौधे में

एक सुन्दर सा फूल खिला हुआ था। जैसे हीं रक्षित ने फूल अपने

हांथो से पकड़ कर सूंघा उसे नींद आने लगी। किसी तरह से उसने

अपने नींद को तोड़ते हुए अपने आस-पास देखा, उसे खुद की आँखों

पर यकीन नहीं हो रहा था।


उसने खुद को ब्रम्हान्ड में पाया।


वो खुद को ब्रम्हांड में पा के बहुत खुश हो गया। वो लम्बे समय तक

तारों से खेलता रहा, उसने ग्रहों को अपने आस-पास घूमते हुए देखा।

उसे लग रहा था कि वो ऐन्ड्रॉमेडा, ट्रायएंगुलुम, जैसी गैलेक्सीज का

गुप्त द्वार देख सकता है, उसने आकाश गंगा को देखा, और महसूस

किया कि वो कैसे अपने मिल्की वे गैलेक्सी के एक छोटे से एक

इकाई का हिस्सा है। 


ये सब देख कर वो बहुत खुश था, तभी उसने देखा कि उसके पृथ्वी के

तरफ एक बड़ा सा उल्का पिण्ड आ रहा है, वो पृथ्वी को बचाना चाहता

था, पर उसे ये नामुमकिन सा लग रहा था। वो जोर से चिल्लाया और

उठ कर बैठ गया। उसने खुद को पृथ्वी पर एक झाडी के पास पाया।

वो हांफ रहा था। उसने पृथ्वी को बिलकुल सुरक्षित पाया, तभी उसे

याद आया कि उसकी माँ मैगी खाने के लिए उसका इंतज़ार कर रही

होगी। वो तुरंत वंहा से उठा और अपने माँ-पापा के पास गया। उसने

अपने माँ-पापा को अपने साथ हुए सारी बातों को बताया।


उसके माँ-पापा ने कहा कि, ज़रूर ही उसने कोई सपना देखा होगा।

लेकिन, वो अब भी इस घटना को सच मान रहा था। रक्षित और

उसके माँ-पापा घर लौट आए।  रक्षित अक्सर टीवी में कार्टून देखा करता

लेकिन, तभी उसे अचानक कुछ अंतरिक्ष से जुड़े नोटिफिकेशन आने लगे।

छुप-छुप कर वो अंतरिक्ष से जुड़े वीडियो वो बड़े ही चाव से देखा करता

था।  जल्द ही उसने यूनिवर्स से रिलेटेड बहुत सी जानकारियां इकट्ठी

कर ली। देखते ही देखते रक्षित का आई क्यू लेवल बहुत बढ़ चुका था।


तभी एक रात उसने सपने में उस उल्का पिण्ड को धरती से टकराने

वाले दृश्य को फिर से देखा। उसने देखा कि, वो उल्का पिण्ड धीरे-धीरे

उसके नजदीक आया, उसके पास आने पर उसने पाया कि वो कोईउल्का पिण्ड नहीं बल्कि वो एक स्पेसशिप था। संभवतः वो एक

एलियन स्पेसशिप था। उस स्पेसशिप से एक हल्की सी रौशनी आयी,

धीरे-धीरे वो रौशनी तेज होती गई, और ठीक उसके बाद उसने खुद को

धरती पे पाया था, धरती पे वापस आने से पहले उसने अपने घर के छत

के एक कोने को देखा था, उसे लगा कि जैसे उस कोने में रहस्य छुपा है।


तभी उसकी नींद खुल गई, उसने वक़्त देखा तो उसे पता चला कि रात

के दो बज रहे थे। वो अपने घर के छत पर सपने में देखे हुए कोने के

पास गया, जैसे ही वो वहां पहुंचा तो उसने उस कोने में वैसी ही रौशनी

को पाया। एक शक्ति जैसी ऊर्जा उस कोने से उड़ कर उसने दिमाग में

गई, और फिर आसमान में उसने उसी स्पेसशिप कि झलक को देखा।

रक्षित बहुत ही घबराया हुआ सा महसूस कर रहा था। वो चुप चाप

अपने कमरे में जा कर सो गया।


अगली सुबह उसने अपने सपने के बारे में अपने माँ-पापा को बताया।

पहले उन दोनों ने सोंचा कि रक्षित मनगढंत कहानियां बना रहा है।

लेकिन, जब उनलोगों ने उसके सीरियसनेस को देखा तो उन्होंने समझा

कि शायद रक्षित किसी मनोरोग से ग्रसित है।


रक्षित के माँ-पापा उसे एक साइकार्टिस्ट के पास ले कर गए, वहां जा

कर रक्षित ने सबकुछ उस डॉक्टर को बताया, डॉक्टर ने बताया कि रक्षित

हैलोसिनेसन से ग्रसित है, और वो जो कुछ भी कल्पना करता है,

उसे वो सच मानाने लगता है। उस डॉक्टर ने कुछ दवाइयां लिखी और

वक़्त के साथ रक्षित ठीक होता गया।


प्रेजेंट टाइम


सीन वापस वही पहुँच जाता है जब रक्षित के माता-पिता

घर के कमरे में बैठ कर पांच साल पहले कि इन बातों को

याद कर रहे थे।


To Be Continued..

Monday, March 9, 2026

2026 Cate Reservation Flashlight Points in India

2026 Cate Reservation Flashlight Points in India


1. सुप्रीम कोर्ट का मील का पत्थर फैसला (जनवरी 2026)

सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती और आरक्षण के बीच संतुलन पर एक स्पष्ट और दूरगामी फैसला सुनाया है: 

  • मेरिट और ओपन कैटेगरी: कोर्ट ने स्पष्ट किया कि SC, ST, OBC और EWS श्रेणी के उम्मीदवार, जो बिना किसी आयु छूट या रियायत का लाभ उठाए सामान्य कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें "अनारक्षित (Open)" सीटों पर चुना जाना चाहिए।

  • अनारक्षित श्रेणी का अर्थ: कोर्ट के अनुसार, 'अनारक्षित श्रेणी' केवल सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है, बल्कि यह सभी के लिए खुली एक मेरिट-आधारित पूल है।

  • दोहरा लाभ नहीं: यदि किसी उम्मीदवार ने प्रारंभिक स्तर पर ही आयु सीमा या अन्य रियायतों का लाभ ले लिया है, तो वह बाद में मेरिट के आधार पर ओपन कैटेगरी सीट का दावा नहीं कर सकता।

2. संविधान (संशोधन) विधेयक, 2026

6 फरवरी 2026 को राज्यसभा में एक नया संविधान संशोधन विधेयक पेश किया गया है, जो निम्नलिखित बदलावों का प्रस्ताव रखता है: 

  • न्यायपालिका में आरक्षण: उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति में सामाजिक विविधता और आरक्षण सुनिश्चित करना।

  • पदोन्नति में आरक्षण: पिछड़े वर्गों के लिए पदोन्नति (promotion) में आरक्षण को संवैधानिक रूप से और सुदृढ़ करना।

  • जाति आधारित जनगणना: राज्यों को अपनी सीमाओं के भीतर जाति-आधारित जनगणना कराने के लिए सशक्त बनाना।


3. शिक्षा में बदलाव: UGC नियम 2026 


जनवरी 2026 में, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के लिए नए नियम अधिसूचित किए: 

  • भेदभाव विरोधी तंत्र: सभी विश्वविद्यालयों के लिए SC, ST और OBC सेल बनाना और जातिगत भेदभाव की शिकायतों के लिए "इक्विटी कमेटी" गठित करना अनिवार्य किया गया है।

  • वर्तमान स्थिति: हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2026 को इन नियमों के कुछ हिस्सों पर फिलहाल रोक लगा दी है, क्योंकि कोर्ट का मानना है कि ये नियम समाज में विभाजन पैदा कर सकते हैं।


4. महिला आरक्षण (Women's Reservation)


106वें संवैधानिक संशोधन (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33% सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया जारी है:

  • ताजा अपडेट: मार्च 2026 में सरकार ने जनगणना प्रक्रिया शुरू करने के संकेत दिए हैं। "हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस" अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच होगा।

  • लागू होने का समय: जनगणना के बाद ही परिसीमन (delimitation) होगा, जिसके बाद ही महिला आरक्षण प्रभावी रूप से लागू हो पाएगा (संभावित रूप से 2027-2029 तक)।


5. आरक्षण की वर्तमान सीमाएँ


वर्तमान में केंद्रीय स्तर पर आरक्षण की कुल सीमा लगभग 59.5% है: 

  • SC: 15%

  • ST: 7.5%

  • OBC: 27% (क्रीमी लेयर को छोड़कर)

  • EWS: 10% (आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लिए)

संक्षेपण

संक्षेप में, 2026 में आरक्षण को खत्म करने का कोई कदम नहीं उठाया गया है, बल्कि इसे 2030 तक के लिए पहले ही विस्तारित किया जा चुका है। वर्तमान में मुख्य ध्यान इसे अधिक पारदर्शी बनाने और मेरिट के साथ इसके तालमेल पर है।

Indian Caste Reservation Analysis

Indian Caste Reservation Analysis

 भारत में जाति आधारित आरक्षण

भारत में, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) ऐतिहासिक और व्यवस्थागत असंतुलन

से सबसे अधिक प्रभावित समूह हैं, जिनका समाधान कास्ट बेस्ड

रिजर्वेशन के माध्यम से किया जाता है।  सामाजिक समानता और

उत्थान को बढ़ावा देने के लिए, इस प्रणाली के तहत इन समूहों के लिए विधायकों, सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में सीटों का एक विशिष्ट अनुपात बांटा गया है।

ऐतिहासिक पहलू

जाति प्रथा - प्राचीन भारतीय जाति व्यवस्था में लोगों को उनके

जन्मस्थान के आधार पर स्थान दिया जाता था, जिसमें ब्राह्मण

(पुजारी) शीर्ष पर, और क्षत्रिय (योद्धा), वैश्य (व्यापारी) और शूद्र

(मजदूर) सबसे निचले पायदान पर होते थे। दलित (जिन्हें पहले

"अछूत" कहा जाता था) इस व्यवस्था से बाहर गंभीर भेदभाव

और सामाजिक अलगाव के शिकार थे।


औपनिवेशिक काल- कुछ समुदायों में मूल्यों में होने वाली कमी को रोकने के लिए, अंग्रेजों ने कुछ क्षेत्रों में कोटा लागू करना शुरू कर दिया।

आज़ादी के बाद- दलितों के एक प्रसिद्ध समर्थक डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माताओं को सलाह दी थी कि वे 1947 में देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद समानता को बढ़ावा देने और अतीत की
असमानताओं को दूर करने के लिए जाति-आधारित आरक्षण के उपायों को शामिल करें।

कानूनी संरचना

संवैधानिक अवधारणाएँ- भारतीय संविधान के आर्टिकल 15(4) और 16(4) राज्य को अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) सहित किसी भी सामाजिक और शैक्षणिक रूप से वंचित समूहों के विकास के लिए विशिष्ट उपाय बनाने का अधिकार देते हैं।

अनुसूचित जाति (एससी)- पिछली शताब्दियों में, इन समूहों को "अछूत" के रूप में देखा जाता रहा है।

अनुसूचित जनजातियाँ (एसटी)- क्षेत्रीय जनजातियों के वे लोग जो सामाजिक और आर्थिक भेदभाव का सामना करते हैं और एकांत में रहते हैं।

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)- कुछ जातियाँ अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति श्रेणियों में नहीं आतीं, लेकिन वे सामाजिक और शैक्षिक रूप से वंचित हैं।

वर्तमान आरक्षण संरचना

अनुसूचित जातियां (एससी)- सरकारी लायब्रेरी और शिक्षा क्षेत्र में 15% पोस्ट ऑफिस हैं।

अनुसूचित जनजातियाँ (एसटी)- 7.5% पद आरक्षित हैं।

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)- मंडल आयोग की सिफारिशों को 1990 में लागू किए जाने पर 27%
आरक्षण जोड़ा गया था।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)- 2019 में, आरक्षण प्रणाली द्वारा आर्थिक रूप से वंचित समूहों की अनदेखी की शिकायतों
के जवाब में, सामान्य (गैर-आरक्षित) श्रेणी के भीतर आर्थिक रूप से वंचितों के लिए सभी
जातियों का 10% कोटा लागू किया गया था।

विवाद और बाधाएँ

समानता बनाम सामाजिक न्याय- आरक्षण के विरोधियों के अनुसार, यह जाति के बजाय आर्थिक स्थिति पर
आधारित होना चाहिए क्योंकि इससे योग्यता प्रणाली कमजोर होती है। वहीं, इसके समर्थकों का तर्क है कि
सामाजिक और शैक्षणिक सफलता निर्धारित करने में जाति अभी भी
एक महत्वपूर्ण कारक है, जिसके कारण जाति आधारित भेदभाव का उपयोग आवश्यक हो जाता है।

क्रीमी लेयर्ड कॉन्सेप्ट- ओबीसी श्रेणी के संदर्भ में "क्रीमी लेयर" शब्द
का प्रयोग उस समूह के अधिक धनी या संपन्न लोगों के लिए किया जाता है जो आरक्षण के लाभ के पात्र नहीं हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को भी इस अवधारणा में शामिल करने के अनुरोध किए गए
हैं।

आरक्षण का विस्तार- पटेल, मराठा और जाट सहित विभिन्न समुदायों द्वारा ओबीसी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के परिणामस्वरूप
कई क्षेत्रों में अशांति फैली हुई है।

आरक्षण का प्रभाव

शिक्षा- आरक्षण ने उपेक्षित समुदायों को शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर प्रदान किए हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों
की संख्या में वृद्धि हुई है।

रोज़गार- सरकारी नौकरियों में जाति आधारित आरक्षण के परिणामस्वरूप सार्वजनिक क्षेत्र के पदों में इन समूहों की बेहतर
भागीदारी हुई है; फिर भी, इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र अभी भी काफी हद तक अनियमित है।

राजनीति= विधायी संगठनों ने राज्य विधानसभा और संसद में
अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटें भी
आवंटित की हैं, जिससे वंचित समुदायों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व
बढ़ता है।

नवीनतम प्रगति

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10% ईडब्ल्यूएस कोटा के
संबंध में सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर भेदभाव के संवैधानिक विचार पर सवाल उठाए गए हैं, जिससे कानूनी चुनौतियां उत्पन्न हुई हैं।

ग्रेडिंग के बारे में चर्चा- हालांकि कुछ राजनीतिक आवाजें यह सुझाव देती हैं कि जैसे-जैसे समाज अधिक समान होता जाता है,
जाति-आधारित आरक्षण को धीरे-धीरे समाप्त कर देना चाहिए,
वहीं अन्य लोगों का मानना ​​है कि गहरी जड़ें जमा चुके मतभेदों के
कारण जाति-आधारित प्रतिबंधों का जारी रहना अभी भी आवश्यक है।


निष्कर्ष

भारत में जाति आधारित आरक्षण प्रणाली अतीत की गलतियों को
सुधारने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण साधन बनी हुई है। हालांकि, यह आज भी एक विवादास्पद विषय है, जिस
पर चर्चा योग्यता आधारित आर्थिक मानकों और सामाजिक निष्पक्षता
के बीच संतुलन स्थापित करने पर केंद्रित है।

Success Measurement: Who Will Win—Group A or Group B?

Success Measurement: Who Will Win—Group A or Group B? Once upon a time, there was an imaginary king—not a king in reality, but someone who a...